Hanuman Chalisa

370 हटने के बाद कश्मीर में पहली ईद, घाटी में दिखा उत्साह

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2019 (08:06 IST)
जम्मू। धारा 370 हटने के बाद प्रशासन की पुख्ता तैयारियां से कश्मीर में ईद का त्योहार धूमधाम से मन रहा है।कश्मीर में आज सुबह विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

लोगों ने छोटे-छोटे समूहों में मोहल्ला मस्जिदों में नमाज पढ़ी और एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। लोगों को बड़ी संख्या में एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने दिया गया। 

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले और बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद के त्योहार के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
 
किश्तवाड के जिलाधिकारी अंगरेज सिंह राणा ने आठ बजे से अगले आदेश तक जिले में कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान बिना किसी भी अप्रिय घटना के गतिविधियां सामान्य रहीं।
 
इस दौरान राणा ने शहर में खाद्य भंडार, पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानों का भी निरीक्षण किया और ईद-उल-अज़हा के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि यह त्यौहार शांति और समृद्धि ला सकता है।
 
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी किश्तवाड़ जिले का दौरा कर समग्र सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक और सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। सिंह ने मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
 
इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख