राज्यसभा में कृषि विधेयक, केजरीवाल की गैर भाजपा दलों से अपील

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (13:12 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गैर भाजपा पार्टियों से अपील की है कि वे राज्यसभा में कृषि विधेयकों के विरोध में अपना वोट दें क्योंकि यह देश के किसानों की इच्छा है।

इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी इन तीन विधेयकों के विरोध में वोट डालेगी। उन्होंने इन विधयेकों को ‘‘किसान विरोधी’’ करार दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘आज पूरे देश के किसानों की नजर राज्यसभा पर है। राज्यसभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों विधेयकों को पारित न होने दें, यही देश का किसान चाहता है।' उन्होंने बृहस्पतिवार को मांग की थी कि केंद्र सरकार को इन तीनों विधेयकों को वापस लेना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी संसद में इन विधेयकों के खिलाफ मतदान करेगी। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 3 सांसद हैं जबकि लोकसभा में 1 सांसद हैं।

कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा कृषक (सक्तीशकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक को अध्यादेश की जगह लेने के लिए सोमवार को पेश किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख