Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

Webdunia
रविवार, 30 जून 2024 (16:55 IST)
Kuno National Park News  : मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में चीतों के संरक्षण के प्रयास में, उनके फर पर एक विदेशी मरहम लगाने की एक नई पहल शुरू की गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। इस उपाय का उद्देश्य ‘सेप्टिसीमिया’ की पुनरावृत्ति को रोकना है, जो एक घातक जीवाणु संक्रमण होता है, जिसने पिछले साल तीन चीतों की जान ले ली थी।
ALSO READ: उफनती नदी में कार ले गए 2 युवक, Google Maps पर भरोसा करना पड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से स्थानांतरण परियोजना के तहत भारत लाए गए चीतों पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘सेप्टिसीमिया’ के खतरे से निपटने के लिए ‘एंटी एक्टो पैरासाइट’ औषधि लगाई जा रही है।
 
दक्षिण अफ्रीका से आयातित यह मरहम उद्यान के सभी 13 वयस्क चीतों पर लगाया जा रहा है, ताकि बरसात के मौसम में उनकी सेहत सुनिश्चित की जा सके। केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने रविवार को फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "हमने बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही चीतों पर दक्षिण अफ्रीका से आयातित 'एंटी एक्टो पैरासाइट मेडिसिन' (एंटी मैगॉट) लगाना शुरू कर दिया है।"
ALSO READ: MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पिछले साल असफलताओं का सामना करने के बावजूद, कूनो राष्ट्रीय उद्यान भारत में चीतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। सेप्टीसीमिया के कारण तीन चीतों की मृत्यु ने शेष चीतों की सुरक्षा के लिए सक्रिय उपायों की आवश्यकता को रेखांकित किया।
 
उन्होंने कहा, "हम श्योपुर जिले में बफर जोन सहित 1,235 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले केएनपी में सभी 13 वयस्क चीतों के शरीर पर यह दवा लगाने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इस मरहम का प्रभाव तीन से चार महीने तक रहता है।" भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: RBI ने 5 साल बाद घटाई रेपो दर, कम होगी EMI

Weather Update : बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल

एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली क्यों नहीं अपना पा रहे भारतीय

ट्रंप की नीतियों ने नाटो देशों की नींद उड़ाई, आगे कुआं और पीछे खाई

अगला लेख