Hanuman Chalisa

Google ने डूडल बनाकर लच्छू महाराज को किया याद

Webdunia
मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (11:33 IST)
सिद्ध तबला वादक स्वर्गीय लच्छू महाराज की 74वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाया है। लच्छू महाराज का जन्म उत्तरप्रदेश के आध्यात्मिक शहर वाराणसी में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविन्दा लच्छू महाराज के भानजे हैं। लच्छू महाराज की बहन निर्मला गोविंदा की मां थीं। लच्छू महाराज को वर्ष 1957 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी दिया गया था। लच्छू महाराज ने कभी किसी की फरमाइश पर तबला नहीं बजाया।
 
बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले लच्छू महाराज अपने तबला वादन के जरिए दुनियाभर में प्रसिद्ध थे। लच्छू महाराज ने टीना नाम की एक महिला से शादी कर ली, जो फ्रांस की रहने वाली थी।
 
कई फिल्मों में किया था तबला वादन : लच्छू महाराज ने कई फिल्मों में तबला वादन किया। इनमें से कई बेहद मशहूर फिल्में मुगल-ए-आजम, महल, छोटी-छोटी बातें और पाकीजा थीं।
 
पद्मश्री लेने से कर दिया था मना : 1972 में केंद्र सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित करने का फैसला किया, लेकिन उन्‍होंने ‘पद्मश्री’ लेने से मना कर दि‍या था। 1972 में भारत उन्होंने सरकार की ओर से 27 देशों का दौरा किया था। जुलाई 2016 में लच्छू महाराज का निधन हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

टिकट कटने पर फूट फूटकर रोए थे मदन शाह, क्या राजद और तेजस्वी को लगा उनका श्राप?

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED ने कसा शिकंजा, वित्तिय गड़बड़ी का मामला

LIVE: दिल्ली की हवा बहुत खराब, क्या है अक्षरधाम और आनंद विहार का AQI

और कठिन हुई शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

नाथनगरी में गूंजेगी सभ्यता की 5000 साल पुरानी गाथा, योगी सरकार का पर्यटन और रोजगार पर विशेष जोर

अगला लेख