क्यों मुश्किल है लक्षद्वीप यात्रा, कहां से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट?

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (10:52 IST)
  • अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप बेहद खुबसूरत टापू है
  • लक्षद्वीप जाने के लिए कोच्चि एयरपोर्ट से मिलती है फ्लाइट
  • कोच्चि एयरपोर्ट से मिलता है स्पेशल परमिट 
Lakshadweep : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप की फोटो शेयर किए जाने के बाद से यह पर्यटन स्थल सभी की नजरों में आ गया है। सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप से जुड़ी फोटो जमकर वायरल हो रही है। कई लोग इस स्थान पर जल्द से जल्द जाना चाहते हैं। हालांकि भारत से लक्षद्वीप जाने के लिए आपको कोच्चि जाना होगा और यहां से आसानी से आप फ्लाइट से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।
 
अरब सागर में स्थित केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप बेहद खुबसूरत टापू है। लेकिन यहां जाने के लिए फिलहाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता से कोई फ्लाइट नहीं है। आपको पहले कोच्चि एयरपोर्ट आना होगा और फिर यहां से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट पकड़ना होगी। 
 
कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी करीब 400 किलोमीटर है। लक्षद्वीप जाने के लिए एक विशेष प्रकार के परमिट की जरूरत भी पड़ती है।
 
लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से लक्षद्वीप का एक तरफ का किराया 10 हजार से शुरू होता है। हालांकि आपको लक्षद्वीप से ही फ्लाइट बदलना होगी। सर्दी के मौसम यानी अक्टूबर से मार्च तक आप लक्षद्‍वीप घूमने के लिए जा सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) यात्रा की फोटोज शेयर की और बवाल मच गया। पीएम मोदी ने भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की थी।
 
मेक माय ट्रिप के मुताबिक लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाने के बाद से उसके मंच पर द्वीप के बारे में सर्च या खोज 3400 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके के बाद लोगों की रुची मालदीव में घटी है। 2022 में 2 लाख 41 हजार और 2023 में करीब 2 लाख लोगों मालदीव की यात्रा की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह

अगला लेख