Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन, जानिए ताजा भाव

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (09:22 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ  है और यह अभी भी 84 डॉलर के आसपास बना हुआ है। इस बीच आज बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। यूपी के कई शहरों में आज पेट्रोल के दाम गिरे हैं तो बिहार में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में आज सुबह पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपए लीटर हो गया है। यहां डीजल आज 18 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 38 पैसे महंगा हुआ और 107.62 रुपए लीटर पहुंच गया। यहां डीजल 35 पैसे चढ़कर 94.39 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है। कच्‍चा तेल का मामूली बढ़कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में बढ़त के साथ 80.92 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस प्रकार पटना में पेट्रोल 107.62 और डीजल 94.39 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख