एमपी और छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (09:29 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट बनी हुई हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) गुरुवार सुबह तक 6 बजे के करीब 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 85.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 56 पैसे और डीजल 52 पैसे महंगा हो गया है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। जून 2017 से पहले तक कीमतों में संशोधन हर 15 दिन में होता था।
 
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 30 पैसे का उछाल है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। दूसरी ओर हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है पश्चिम बंगाल, पंजाब और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.75 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14 प्रति, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75 प्रति, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66 प्रति, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 प्रति, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, बुकिंग, किराया, रूट की पूरी जानकारी

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

बिहार की सभा में राहुल गांधी ने राज्य को बताया भारत की अपराध राजधानी

अगला लेख