Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट

दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (09:12 IST)
Weather Update: भारत के लगभग आधे हिस्से में कड़ाके की ठंड (Bitter cold) जारी है। पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में तड़के बारिश हुई। इससे कोहरे से तो राहत मिल गई है लेकिन उसके बाद आफत आ सकती है। सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली से पंजाब तक मौसम आर्द्र हो गया है।ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में चमकी ठंड, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट
 
आज गुरुवार, 16 जनवारी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश हुई। आईएमडी (IMD) के अनुसार अब दिल्ली में अगले सप्ताह में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होगा। बुधवार की खराब एक्यूआई की वजह से ग्रैप-4 लागू किया गया था, हालांकि बारिश के बाद उससे राहत मिलने की संभावना है। देश की राजधानी को कोहरे से भी राहत मिलेगा। बताते चलें कि बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पूरे शहर को अपने कब्जे में ले लेगी।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
 
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित संपूर्ण उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तड़के जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के बाद फिर से बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बारिश के खत्म होते ही पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से लोगों की जान हलक में अटकी हुई है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन राजस्थान, हरियाणा से लेकर बिहार तक घना कोहरा छाया हुआ था, अब बारिश की वजह से कोहरे से राहत मिली। हालांकि पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ जगहों में भारी अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना : आईएमडी ने 15 से 17 जनवरी तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले 24 घंटे तक पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, पूर्वी और उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश बारिश जारी रह सकती है, वहीं हिमालय वाले क्षेत्रों बारिश के साथ भारी बर्फबारी भी देखने को मिलेगा।ALSO READ: Weather Update: पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, बारिश और ओले से मचा हाहाकार, IMD का अलर्ट
 
दक्षिण के राज्य होंगे तरबतर : जहां उत्तरप्रदेश अभी सर्दी से जूझ रहा है, वहीं मौसम विभाग में दक्षिण भारत में भी मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना है, वहीं अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में हल्के से माध्यम बारिश की संभावना है। 19 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।ALSO READ: यूपी से राजस्थान तक कड़ाके की ठंड, डल झील जमी, लद्दाख में पारा शून्य से 19 डिग्री नीचे
 
पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में : पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य गति लगभग 130 नॉट्स (12.6 किमी की ऊंचाई पर) है, उत्तर भारत में सक्रिय है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा पंजाब से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल तक हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार में छाया रहा। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज 16 जनवरी, गुरुवार को पूर्व और उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश में बिखरी हुई बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल, दक्षिण कर्नाटक और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है।
 
दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम एवं मध्य उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश धीरे-धीरे बढ़ सकती है। 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बिखरी हुई बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख