Weather Update: गर्मी की आहट के बीच फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट

कश्मीर में होगी आज से बारिश और बर्फबारी, दिल्ली में अधिकतम तापमान होगा 23 से 25 डिग्री के बीच, 1 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना, ठंड में होगा इजाफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (08:46 IST)
Weather Update: आज 29 जनवरी, बुधवार के मौसम के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अलर्ट है कि गर्मी की आहट के बीच मौसम फिर पलटी मार सकता है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हल्की धुंध और दोपहर में तेज धूप के बीच मौसम ठंडा (cold) बना रहेगा। 1 फरवरी को हल्की बारिश (light rain) की संभावना है जिससे ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर में शीतलहर (cold wave) और कोहरे (fog) का असर जारी है।
 
दिल्ली-एनसीआर में दिन के वक्त तेज धूप : दिल्ली-एनसीआर में दिन के वक्त तेज धूप निकली जिससे पारा गिर गया है। बीते 2-3 दिनों से ठंड का अहसास भी काफी कम हो गया है, लेकिन सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध छा रही है। बुधवार को भी सुबह के वक्त हल्की धुंध और दोपहर में धूप निकलने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में हल्का कोहरा छाने के भी आसार हैं। 1 फरवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद ठंड में थोड़ा इजाफा हो सकता है।ALSO READ: weather: कश्मीर में दिन में मौसम गर्म व रात में ठंडा, राजस्थान में सर्दी का दौर जारी
 
राजस्थान में शीत प्रकोप जारी : राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर, नागौर, करौली और माउंट आबू समेत अन्य स्थानों पर भी तापमान काफी नीचे है। फिलहाल राज्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
 
कश्मीर में दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड : कश्मीर में दिन के समय गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहलगाम और अन्य क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। 29 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का अनुमान है जिससे तापमान में बदलाव आ सकता है।
 
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर :  पंजाब और हरियाणा में भी सर्द हवाओं और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़, अमृतसर, सिरसा, भिवानी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ता है तो इन इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है। तेज हवाओं के साथ ठंड और बढ़ने के संकेत हैं जो आने वाले दिनों में किसानों और यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
 
दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : 2 पश्चिमी विक्षोभ जल्दी-जल्दी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। पहला 29 जनवरी से और दूसरा 1 फरवरी से असर डाल सकता है। वर्तमान समय में एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है।ALSO READ: Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण असम में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला पड़ा। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 29 जनवरी को गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम और नगालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है।
 
दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना : दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री 24 घंटे के बाद बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: अरब सागर में मची हलचल, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना, जानें देशभर का मौसम

LIVE: राहुल गांधी आज पुंछ जाएंगे, पाक गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे

ट्रंप का 'गोल्डन डोम' इसराइली आयरन डोम से कितना अलग होगा?

ट्रंप ने फिर डराया, EU पर पड़ेगी 50 प्रतिशत टैरिफ की मार, विदेश में बने सभी स्मार्ट फोन पर भी लगेगा 25 फीसदी शुल्क

सीजफायर को लेकर शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोले- क्या इसे मध्यस्थता कहते हैं?

अगला लेख