Weather Updates: देशभर में मानसून काफी सक्रिय, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं

हिमाचल में भारी बारिश के आसार, एमपी में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (08:30 IST)
Weather Updates: देशभर में मानसून (Monsoon) काफी सक्रिय है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं काफी बढ़ गए हैं। इनसे अनेक लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी मौसम काफी सक्रिय रहेगा और बारिश की आवृत्ति और बढ़ेगी। पूरे उत्तर भारत (North India) में इस समय मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।
 
राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश होने की संभावना भी है। दिल्ली-एनसीआर में धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का सिलसिला जारी है जिसके चलते उमसभरी गर्मी बढ़ गई है।

ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश से हाहाकार, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, हिमाचल में बाढ़ से 13 की मौत
 
मानसून की झमाझम बारिश : पूरे उत्तर-भारत में इस समय मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि दिल्ली में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बीच-बीच में तेज धूप के दर्शन भी हो रही हैं। ऐसे में उमसभरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: हिमाचल में 7 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध
 
उत्तर भारत में इस वक्त मानसून मेहरबान : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, कोलकाता समेत देश के अधिकांश हिस्सों में इस वक्त मानसून मेहरबान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लैंडस्लाइड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
 
उत्तराखंड में 4000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक 4000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

ALSO READ: नर्मदा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, इंदौर से महेश्वर गए थे घूमने
 
एमपी में एक सप्ताह से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : मध्यप्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को नुकसान हो रहा है और हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 7 दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है।
 
नदियां उफान पर, भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश : बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। पानी भरने से खेत तालाबों जैसे नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल चौपट होने का खतरा सताने लगा है। भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों का यही हाल है। राज्य में जारी बारिश के कारण बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा सहित तमाम बांध लबालब हो गए हैं।
 
इंदौर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना: इंदौर में आज दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 27.01 और न्यूनतम तापमान 22.95 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 94% दर्ज की गई है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी, नहीं किया सशस्त्र बलों का अपमान

सेना प्रमुख आसिम मुनीर बोले- पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा

आतंकी हाफिज सईद के संगठन PMML ने पाकिस्तान में की कई रैलियां

भारत में भीषण गर्मी को लेकर वैज्ञानिकों ने दी यह चेतावनी

अगला लेख