दिल्ली में वकीलों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही

Webdunia
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (18:11 IST)
नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में 30 हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सभी 6 जिला अदालतों में वकीलों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे अदालतों का कामकाज 11वें दिन भी ठप रहा। कई मामलों में तारीखें लेने और वादियों की सहायता करने के लिए अदालतों में दूसरे वकील पेश हुए।

दिल्ली में सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के महासचिव धीरसिंह कसाना ने कहा कि यहां की सभी जिला अदालतों के वकील 20 नवंबर को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के कथित यौन और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में फैसले सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को वकीलों के गैर हाजिर होने के कारण स्थगित कर दिया गया।

कसाना ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सभी जिला अदालतों की एसोसिएशनों के सदस्यों, दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों और उप राज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई बैठक विफल रही।

पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच विवाद 2 नवंबर को बढ़ गया जब पार्किंग विवाद को लेकर झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हो गए। 6 जिला अदालतों के वकील झड़प के विरोध में 4 नवंबर से हड़ताल पर हैं।

सम्बंधित जानकारी

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

गैंगरेप मामले पर भाजपा ने CM ममता से मांगा इस्तीफा, कहा- तृणमूल कांग्रेस से हैं आरोपियों के संबंध

Pakistan में 13 सैनिकों की मौत, काफिले पर आतंकियों ने किया आत्मघाती हमला

Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

कौन हैं पराग जैन, जिन्हें बनाया RAW का नया मुखिया, पाकिस्तान डेस्क से है खास कनेक्शन

UP: अखिलेश यादव का BJP के लोगों पर विरासत गलियारे के नाम पर जमीन हथियाने का आरोप

अगला लेख