पदयात्रा के दौरान मालवीय नगर में केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंका, आरोपी हिरासत में (वीडियो)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (19:46 IST)
Liquid thrown on Arvind Kejriwal: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में शनिवार को एक व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान उन पर कोई तरल पदार्थ फेंका, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘आप’ ने कहा कि यदि एक पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी कहां जाएगा?
 
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा : केजरीवाल एक घेरे के पीछे खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू में कर लिया। बाद में केजरीवाल और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को अपना चेहरा पोंछते देखा गया।
<

बेशर्म भाजपा ने फिर करवाया केजरीवाल जी पर हमला

दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर पदयात्रा के दौरान भाजपा ने केजरीवाल जी पर हमला करवाया ‼️

अमित शाह की नाकामी फिर जग जाहिर हुई है, दिल्ली में कानून का राज़ नहीं भाजपाई गुंडो का राज है। अगर देश की राजधानी में एक… pic.twitter.com/zqtNe63Ls0

— AAP (@AamAadmiParty) November 30, 2024 >
आप ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना : एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उसी इलाके का रहने वाला है और उसे पुलिस थाने ले जाया गया है। ‘आप’ ने इस घटना को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि भाजपा के शासन में दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 
 
आप ने कहा कि अमित शाह की नाकामी फिर जग जाहिर हुई है, दिल्ली में कानून का राज नहीं भाजपाई गुंडो का राज है। अगर देश की राजधानी में एक पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा? दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल मालवीय नगर के सावित्री नगर में एक रैली करने पहुंचे थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट

Operation Sindoor: कोलंबिया से नाराज हैं शशि थरूर, क्या है इसका पाकिस्तान कनेक्शन?

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

5 छोटी अमेरिकी कंपनियों ने हिला दिए ट्रंप के टैरिफ

भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी, नहीं किया सशस्त्र बलों का अपमान

अगला लेख