Hanuman Chalisa

एलपीजी व सीएनजी दर बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (23:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एलपीजी, सीएनजी तथा पीएनजी की दरों में बढ़ोतरी को मोदी सरकार की जनविरोधी नीति करार दिया और कहा कि इसका परिवहन, उर्वरक तथा ऊर्जा क्षेत्र में बुरा असर पड़ेगा।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने सीएनजी की दर 1.70 तथा पीएनजी की दर 1.30 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर डाका डाला है और उसके समक्ष संकट खड़ा कर दिया है। इससे न सिर्फ परिवहन लागत बढ़ेगी बल्कि बिजली दरों के साथ ही यूरिया एवं उर्वरक की लागत भी बढ़ जाएगी और सभी वर्ग के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से 90 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मई 2014 में 1 सिलेंडर की कीमत 412 रुपए थी लेकिन सितंबर 2018 तक इसकी कीमत में 502 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने मोदी सरकार को जनविरोधी करार दिया और कहा कि वह बेरहमी से लोगों का दमन कर रही है।
 
खेड़ा ने कहा कि एलपीजी लूट में लगी मोदी सरकार ने गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में भी भारी वृद्धि की है। इस सरकार के सत्ता आने के बाद से पिछले 52 माह के दौरान गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के 1 सिलेंडर की कीमत 399 रुपए बढ़ गई है। मई 2014 में रसोई गैस के सिलेंडर की दर 414 रुपए थी लेकिन अक्टूबर 2018 में यह 831 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सीएनजी और पीएनजी की कीमत इस सरकार ने 1 माह के दौरान 2 बार बढ़ाई है। इससे पहले 30 अगस्त को सीएनजी की दर में 2.63 रुपए बढ़ाई थी। इसी तरह से पीएनजी की कीमत 2.41 रुपए बढ़ाई गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान वार्ता पर बड़ा सस्पेंस: ट्रंप ने दोहा बैठक का किया दावा, ईरान बोला- अंतिम समझौते पर कोई बातचीत तय नहीं

LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

अगला लेख