मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेंगी महात्मा गांधी और नरेन्द्र मोदी का प्रतिमाएं

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:24 IST)
नई दिल्ली। रीगल बिल्डिंग में बनने जा रहे मैडम तुसाद संग्रहालय में एक नए खास जोन में नरेन्द्र मोदी, एपीजे अब्दुल कलाम और आजादी के परवानों की मोम की प्रतिमाएं होंगी। संग्रहालय में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस और सरदार पटेल की प्रतिमाएं भी होंगी।
 
आयोजकों ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि यह पहली बार होगा कि आगंतुक राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले नेताओं को देख सकेंगे और उनके प्रति सम्मान व्यक्त कर सकेंगे। इससे राष्ट्रवादी माहौल बनेगा। इसमें बताया गया कि गांधी, पटेल, बोस और भगत सिंह के अलावा यहां समसामयिक नेताओं मोदी और कलाम की प्रतिमाएं भी होंगी।
 
वक्तव्य में कहा गया कि लंदन के मैडम तुसाद के एक विशेष दल ने इन हस्तियों की प्रतिमाएं बनाई हैं। ग्राहकों के फीडबैक और भारतीय हीरोज की मांग के चलते हमारी टीम ने यहां बनने जा रहे संग्रहालय में इतिहास को समर्पित एक जोन तैयार किया है। इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए गहन अध्ययन किया गया।
 
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्रालि के अंशुल जैन ने बताया कि आगे जाकर और प्रभावशाली तथा उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेताओं की प्रतिमाएं यहां लगाई जाएंगी। दुनियाभर में मैडम तुसाद के सभी संग्रहालयों का मालिकाना हक मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के पास है। दिल्ली में इस मशहूर वैक्स संग्रहालय की शाखा इसी वर्ष के अंत तक खुलनी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख