महुआ मोइत्रा का दावा, मोदी के मंत्री ने सीमा पर तस्करों को दिए पास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (13:01 IST)
Mahua moitra : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों को पास जारी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल, ठाकुर ने इस आरोप को खारिज किया है।
 
कृष्णानगर से भाजपा सांसद महुआ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ठाकुर द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र की तस्वीर साझा की और आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने तस्करों के लिए 3 किलोग्राम गोमांस ले जाना सुगम बनाया था।
 
मोइत्रा ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ के महासचिव नीलांजन दास की एक पोस्ट भी साझा की थी। दास ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें जियारुल गाजी नामक व्यक्ति का जिक्र है जिसके नाम पर कथित पास जारी किया गया।
 
ठाकुर ने कहा कि कोई सिर्फ तीन किलोग्राम गोमांस की तस्करी ही क्यों करेगा? क्या यह बेतुका नहीं है? वह जानती हैं कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सीमावर्ती इलाकों में ऐसे पास जारी किए जाते हैं। उन्होंने जानबूझकर यह तथ्य छिपाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ नहीं, हम शांति के साथ हैं

क्या है नौकरशाही में लेटरल एंट्री, इसे लेकर क्‍यों छिड़ी है राजनीतिक बहस?

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में नेकां से गठजोड़ पर कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

Maharashtra : लाडकी बहिन योजना के तहत KYC के लिए बैंक में उमड़ी भीड़, 2 महिलाएं बेहोश

वापसी कर रहे अनिल अंबानी पर क्यों गिरी सेबी की गाज?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर हत्या का मामला

10 साल में कर्मचारी संगठन के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी, आखिर क्यों बदले-बदले नजर आ रहे सरकार?

कविता सरकार क्‍यों लड़ रही हैं कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का केस?

SIT ने विधायक रेवन्ना और पूर्व सांसद प्रज्वल के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

बदलापुर कांड पर MVA का प्रदर्शन, क्या बोले शरद पवार?

अगला लेख