dipawali

Bulli Bai App Case : असम से गिरफ्तार मुख्य षड्यंत्रकारी भोपाल में कर रहा था पढ़ाई

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (19:01 IST)
गुवाहाटी। असम पुलिस ने 'बुली बाई' मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर चौथे आरोपी का पता बुधवार शाम को लगाया और उसे जोरहाट से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नीरज बिश्नोई (21), नीलामी के लिए मुस्लिम महिलाओं की जानकारी एक ऐप पर डालने के मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी है और उसे बृहस्पतिवार को सुबह गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, इस मामले में दिल्ली पुलिस हमारे साथ सहयोग कर रही है। उनकी टीम यहां बुधवार सुबह पहुंची और शाम तक हमने आरोपी का पता लगा लिया था।

उन्होंने कहा, अभियान 12 घंटे में ही समाप्त हो गया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल मुंबई पुलिस ने आरोपी के संबंध में पुलिस से संपर्क नहीं किया। पुलिस ने बताया कि बिश्नोई जोरहाट का निवासी है, जो भोपाल में पढ़ाई कर रहा है और उसने ही गिटहब पर बुली बाई ऐप बनाया और उसका ट्विटर खाता चलाता था।

दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन’ इकाई ने बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए आरोपी को जोरहाट से दिल्ली ले जाया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुली बाई नामक मोबाइल ऐप पर नीलामी के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के चित्र और विवरण बिना अनुमति लिए डाले गए थे और उनसे छेड़छाड़ की गई थी। पिछले साल सुल्ली डील्स नामक इसी तरह का एक ऐप सामने आया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने वायु सेना शक्ति में चीन को पछाड़ा, चौथी महाशक्ति बनने की ओर है अग्रसर

ट्रंप ने मनाई दिवाली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई

लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला

तेजस्वी यादव का वादा, जीविका दीदीयों को 30,000 रुपए वेतन, 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण

पूर्व कर्मचारी ने दी जान, CEO पर FIR, मामले पर क्या बोली ओला

अगला लेख