Hanuman Chalisa

खरगे बोले, जातिवादी गाली सुनने को तैयार लेकिन जाति जनगणना को लेकर संकल्पित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (22:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी जातिवादी गाली को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन जाति जनगणना कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
 
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणी की जिस पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर कुछ आपत्तिजनक है तो उसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

ALSO READ: लोकसभा में 'महाभारत', राहुल गांधी ने किया चक्रव्यूह का उल्लेख, बताए 6 नाम
 
खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हां, मैं भारतीय हूं और दलित हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कितने हैं। हां , मैं आदिवासी हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कितने हैं। हां, मैं ओबीसी हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम कितने हैं। आज हम सभी को यह आंकने की जरूरत है कि इस देश की तरक्की में हमारी कितनी भागीदारी है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस वालों की हमसे यह छिपाने की साजिश है ताकि वो हमें पिछड़ा रख सकें और षड्यंकारी बहानों से आरक्षण छीनकर हमारे अधिकारों पर कब्जा जमा सके। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा-आरएसएस का विश्वास मनुस्मृति पर है, बाबासहेब डॉ आंबेडकर के संविधान पर रत्ती भर भी नहीं। वो इस देश में 5000 साल पुराना सामाजिक शोषण जारी रखना चाहते हैं।

ALSO READ: लोकसभा में किस बात को लेकर भिड़ गए रवनीत और चन्नी
 
उन्होंने कहा कि जाति जनगणना समय की जरूरत है ताकि हाशिए पर पड़े लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण लागू किया जा सके, समान अवसर-हिस्सदारी का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि लेकिन मोदी सरकार हमें इससे वंचित कर रही है। खरगे ने कहा कि गिनती करो हमारा संकल्प है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसी भी जातिवादी गाली को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन हम जाति जनगणना करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख