ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा आज से, प्रधानमंत्री मोदी से कर सकती हैं मुलाकात

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (09:39 IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यानी 22 नवंबर से 25 नवंबर तक दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करने और राज्य के मामलों पर चर्चा करने जा रही हैं। इस‍ बीच ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है।

खबरों के अनुसार,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 नवंबर से 25 नवंबर तक दिल्ली के दौरे के दौरान विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगी। टीएमसी सुप्रीमो का राष्ट्रीय राजधानी का यह दौरा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले हो रहा है।

माना जा रहा है कि बंगाल की फायरब्रांड नेता इस दौरान 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर रणनीति भी तय करेंगी। खासकर कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार के पीछे हटने और किसानों द्वारा अब एमएसपी गारंटी का दबाव बढ़ाने के मामले में विपक्ष की भूमिका तय करने में ममता दूसरे दलों से चर्चा कर सकती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बनर्जी इसी साल जुलाई में दिल्ली दौरे पर थीं। बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद यह उनका पहला दौरा था। दिल्ली का दौरा खत्म होने के बाद बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए निवेश की तलाश करने के लिए ममता बनर्जी के 1 दिसंबर के आसपास मुंबई जाने की भी संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख