Hanuman Chalisa

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्यों दी मोदी को संयम बरतने की सलाह...

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (13:17 IST)
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह दी है कि उन्हें गैर बीजेपी शासित राज्यों के दौरे के दौरान संयम बरतना चाहिए। मनमोहन सिंह ने कहा कि अपने आचरण से उदाहरण स्थापित करना चाहिए, जो प्रधानमंत्री की उनकी नैतिकता के अनुरूप हो।


मनमोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी उनके साथ थे। मनमोहन सिंह ने कहा कि 'प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि उन्हें संयम बरतते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए।

प्रधानमंत्री को ऐसे समय में सलाह देना जब सार्वजनिक बहस का स्तर गिरता जा रहा है खासकर चुनाव के दौरान, इस बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी बीजेपी शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस दावे की पुष्टि करेंगे कि संप्रग शासन के दौरान भाजपा शासित राज्यों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया, वहीं इसी मौके पर 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की 10वीं बरसी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ समझदार तत्व पनपेंगे। (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख