Hanuman Chalisa

Weather update : पूर्वोत्तर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (07:30 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ते हुए अपनी सामान्य तिथि से चार दिन बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है।
 
दक्षिण पश्चिम मानसून  ने दो दिन की देरी से 3 जून को केरल में दस्तक दी थी, जिसके साथ ही चार महीने तक चलने वाला मॉनसून का सीजन शुरू हो गया। तीन दिन के दौरान यह पूरे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना के हिस्सों में पहुंच गया।
 
विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के और अधिक भागों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागों, पूरे तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। यह पूरे पूर्वोत्तर भारत (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में पहुंच गया है।
 
पूर्वोत्तर के विभिन्न भागों में मॉनसून 3 से 10 जून के बीच पहुंचता है। उदाहरण के लिए अगरतला, आइजोल, शिलांग और इम्फाल में यह 1 जून को जबकि गंगटोक और सिक्किम में 10 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में इसकी गति धीमी हो जाएगी। 
 
बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके बाद मानसून गतिविधि के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इससे मानसून को 15 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा बिहार के भागों में पहुंचने में मदद मिलेगी। इस साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

अगला लेख