Hanuman Chalisa

DSP देविंदर के ठिकाने से 15वीं कोर का नक्शा जब्त, करी‍बियों के यहां भी छापे

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (14:15 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए DSP देविंदर सिंह के दोस्त और रिश्तेदार भी अब जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इसी सिलसिले पुलिस ने 2 स्थानों पर छापे की कार्रवाई की है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों ने देविंदर के यहां की गई छापे की कार्रवाई में 15वीं कोर का नक्शा और नकद राशि बरामद की गई है। एजेंसियां देविंदर के आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। 
 
इस बीच, जांच एजेंसियों के निशाने पर देविंदर के दोस्त और रिश्तेदार भी हैं। एक डॉक्टर और एक बैंक अधिकारी के यहां भी छापे की कार्रवाई की गई है। एजेंसियों को शक है कि देविंदर ने अपने करीबियों के घर हथियार और नकदी छिपाए हैं। बताया जा रहा है कि जांच और छापे की कार्रवाई की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि सिंह के इंदिरानगर स्थित आवास और उसी इलाके में अधिकारी के एक निर्माणाधीन मकान की भी तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि सिंह एक रिश्तेदार के घर रह रहा था, जहां उसने दोनों आतंकवादियों को कथित तौर पर रातभर रखा था।
 
पुलिस ने सिंह को शनिवार को कुलगाम के मीर बाजार क्षेत्र से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों नावीद बाबा और अल्ताफ के साथ पकड़ा था। आतंकवादी संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने वाले एक वकील को भी गिरफ्तार किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख