दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का AAP को बड़ा झटका, पद के साथ पार्टी भी छोड़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 नवंबर 2024 (12:57 IST)
Kailash Gahlot resigns : दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब कैलाश गहलोत ने दिल्ली के परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हु्ए कहा कि केजरीवाल की डूबती नाव से सब भागने वाले हैं।
 
गहलोत ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वहीं केजरीवाल को पत्र लिखकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी। उन्होंने केजरीवाल को लिखे पत्र में पार्टी छोड़ने के कारणों का भी विस्तार से उल्लेख किया। 
 
उन्होंने केजरीवाल को चिट्‍ठी लिखकर कहा कि महत्वकांक्षा की होड़ में वादे अधूरे रह गए। जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र से लड़ाई में वक्त की बर्बादी हो रही है। जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आम आदमी पार्टी में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है।
<

pic.twitter.com/BxwMt3A85p

— Kailash Gahlot (@kgahlot) November 17, 2024 >
कैलाश गहलोत ने चिट्‍ठी में कहा कि साफ यमुना का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज यमुना पहले से ज्यादा गंदी नजर आती है। शीशमहल जैसे विवाद से भी शर्मींदगी हुई। 
 
दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि आप की पूरी सरकार ही छलावा सरकार है, कैलाश गहलोत ने जिस ऑल महिला बस डिपो का उद्घाटन किया उसमें तुरंत महिला कर्मियों ने हड़ताल करके सरकार की पोल खोल दी। 
Edited By : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख