मोहाली में 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो लीक, मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (11:21 IST)
मोहाली। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात ढाई बजे उस समय बवाल मच गया जब नहाती हुई छात्राओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मीडिया खबरों के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही 8 छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
लड़कियों के हास्टल में एक छात्रा ने 60 छात्राओं की नहाते समय वीडियो बना दी और एक युवक को भेज दी। युवक ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। भड़के स्टूडेंट्स ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को घेर लिया और जमकर नारेबाजी करने लगी।
 
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले स्‍थिति पर काबू करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई।
 
<

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 18, 2022 >दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख