Publish Date: Wed, 24 Sep 2025 (15:51 IST)
Updated Date: Wed, 24 Sep 2025 (16:01 IST)
Modi Cabinet Decision : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपए के भुगतान को मंज़ूरी दी।
मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को भी मंज़ूरी दी गई। इसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपए होगी।
बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसकी कुल परियोजना लंबाई 78.942 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपए होगी।
मोदी कैबिनेट ने जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक व्यापक 4-स्तंभीय दृष्टिकोण के साथ भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें