मोदी ने किया बिम्स्टेक राष्ट्रों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान, बताया समय की जरूरत

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (12:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिम्स्टेक देशों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि यह बंगाल की खाड़ी को संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का सेतु बनाने का वक्त है। मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के परिणाम बिम्स्टेक के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखेंगे और भारत बिम्स्टेक सचिवालय के परिचालन बजट को बढ़ाने के लिए सहयोग के रूप में 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से 4 करोड़ फर्जी नामों को हटाया
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूरोप में हाल के घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर सवालिया निशान लगा दिया है और इस संदर्भ में बिम्स्टेक क्षेत्रीय सहयोग को और अधिक सक्रिय बनाना महत्वपूर्ण हो गया है। बिम्स्टेक देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए बिम्स्टेक एफटीए प्रस्ताव पर आगे बढ़ना जरूरी है और हमारा क्षेत्र स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा की चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में एकता और सहयोग समय की मांग है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बंगाल की खाड़ी को संपर्क, समृद्धि, सुरक्षा का सेतु बनाने का समय है। भारत के अलावा बिम्स्टेक सदस्य देशों में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। शिखर सम्मेलन 'बिम्स्टेक चार्टर' को अपनाएगा, जो समूह को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान देगा और बुनियादी संस्थागत ढांचे को तैयार करेगा जिसके माध्यम से समूह अपना काम करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख