आचार्य धर्मेन्द्र का निधन, पीएम मोदी ने बताया- धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (18:04 IST)
नई दिल्ली/जोधपुर। श्रीपंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेन्द्र महाराज का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 80 साल के थे। उन्होंने बताया कि आचार्य बीती 28 अगस्त से जयपुर के सवाई मानसिंह सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उनका निधन हो गया।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीपंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेन्द्र महाराज के निधन पर सोमवार को शोक जताते कहा कि उनका जाना धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आचार्य का बीते कई दिनों से जयपुर के सवाई मानसिंह सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया। वे 80 साल के थे।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि समाज और राष्ट्रसेवा में समर्पित श्रीमद् पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। आचार्य धर्मेन्द्र का मठ जयपुर के पास विराटनगर में है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख