Festival Posters

परीक्षा पर चर्चा: मोदी सरकार ने मांगे सबूत

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (18:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को परीक्षा के गुर दिए जाने वाले भाषण को छात्रों ने सुना या नहीं, इसे लेकर अब स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूलों से कहा गया कि वे सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो दिखाएं। 
 
रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी सरकारी स्कूलों को इस मामले में निर्देश दिए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि राज्य सरकारों के समक्ष शिक्षा विभाग में सबूत जमा कराएं। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार इस मामले में देशभर के सभी शिक्षा विभागों को 19 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया गया। जिले के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजे सर्कूलर में उन्हें अपनी हद में आने वाले सभी स्कूलों की संख्या, छात्रों की संख्या जिन्होंने पीएम मोदी का भाषण सुना या देखा, पीएमओ की वेबसाइट, एमएचआरडी, दूरदर्शन, माईगोवडॉटइन या इंटरनेट के अन्य संसाधनों के जरिए देखा, सभी के आकंड़े उपलब्ध कराने को भी कहा।
 
लेकिन मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मंत्रालय ने स्कूलों से इस तरह की कोई रिपोर्ट देने को नहीं कहा है। यह बस नियमित फीडबैक था, जिसमें कोई अनिवार्य जानकारी नहीं मांगी है। दूसरी तरफ तमिलनाडु में शिक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें मंत्रालय से राज्य में सभी स्कूलों में फॉर्म भेजने के निर्देश दिए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए PM, 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने

बेटों को सता रहा इमरान खान की हत्‍या का डर, पूर्व कप्‍तानों ने लिखा पाकिस्‍तान सरकार को पत्र

'मैं 2014 में CM बन सकता था' — हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा राजनीतिक खुलासा

सिद्धारमैया का वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने DK के 'शक्ति प्रदर्शन' पर फेरा पानी

जियो आरोग्य AI से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

अगला लेख