Hanuman Chalisa

शिवसेना और विहिप से डरे अयोध्या मामले के पक्षकार, दी यह धमकी...

अवनीश कुमार
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (15:46 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले शिवसेना और विहिप के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर अयोध्या  मामले के पक्षकार मो. इकबाल सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि अगर अयोध्या में रहने वाले मुस्लिम परिवारों को सुरक्षा सरकार मुहैया नहीं कराती है तो वह खुद मुस्लिम परिवारों के साथ अयोध्या से पलायन कर जाएंगे।
 
मो.इकबाल ने कहा कि मुझे पूरा अंदेशा है कि 24-25 नवंबर को दोनों कार्यक्रमों में वैसी ही भीड़ उमड़ेगी जैसी 6 दिसंबर 1992 को उमड़ी थी और उस समय न केवल बाबरी ध्वंस की गई, बल्कि अयोध्या के कई अन्य स्थल तोड़े गए थे और लोगों के घर आग के हवाले कर दिए गए थे।
 
उन्होंने कहा कि पुरानी चीजों को याद करते हुए हमारे मनों में दहशत है जिसके मद्देनजर हम सरकार व स्थानी पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हैं और अगर हम लोगों की सुरक्षा नहीं तय की गई तो पलायन के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्या आने का ऐलान कर चुके हैं और दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राम मंदिर को लेकर सक्रियता रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख