Weather Alert : केरल में 1 जून को पहुंचेगा मानसून, 98 प्रतिशत बारिश का अनुमान

Webdunia
गुरुवार, 6 मई 2021 (19:39 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मॉनसून का अपने सामान्य समय पर 1 जून के करीब आगमन होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. राजीवन ने गुरुवार को इस बारे में बताया। 
 
उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 15 मई को आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान जारी 
करेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि मॉनसून 2021 अपडेट : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में 1 जून के करीब मॉनसून का आगमन होगा।
 
उन्होंने बताया कि यह आरंभिक पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मानसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा।
 
आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। देश में 75 प्रतिशत 
बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है। दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें 5 प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

धीरेंद्र शास्त्री बोले- सौरभ हत्याकांड के बाद नीला ड्रम डरा रहा, बच्चों को संस्कारवान बनाएं, रामचरित मानस से जोड़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्‍यायिक कार्य ठप, वकीलों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

दुनिया में मंदी लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, जानिए किसने किया यह दावा...

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

अगला लेख