Biodata Maker

अरबपतियों में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर, रोशनी टॉप महिला, शाहरुख भी इस बार सूची में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (16:59 IST)
India billionaires list: एम3एम हुरुन इंडिया द्वारा 1 अक्टूबर को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। 68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनके परिवार की संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपए है। भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक गौतम अडणी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 
 
रोशनी महिलाओं में शीर्ष पर : गौतम अडानी (63 वर्ष) और उनके परिवार के पास 8.15 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTech) की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने इतिहास रचते हुए पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बनी हैं और टॉप-10 की सबसे युवा सदस्य हैं। वे अपने पिता शिव नादर की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। 
 
एआई स्टार्टअप Perplexity के संस्थापक चेन्नई के अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष) 21,190 करोड़ रुपए की की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने हैं। नीरज बजाज (70 वर्ष) और उनके परिवार की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने अपनी संपत्ति 43 प्रतिशत बढ़ाकर 2.33 लाख करोड़ रुपए कर ली है। वे इस सूची में छठे स्थान पर हैं। 
 
शाहरुख ने भी दिखाया दम : किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (59 वर्ष) पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए। उनकी संपत्ति 12 हजार 490 करोड़ रुपए है। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, Zepto के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा, आदित पालीचा ने भी इस सूची में जगह बनाई है। 
 
मुंबई से सबसे अधिक अरबपति : इस बार 1687 व्यक्तियों को इस सूची में शामिल गया है, जबकि मुंबई से सबसे अधिक 451 अरबपतियों ने इस सूची में जगह बनाई है। इस सूची में दिल्ली के 223 लोग हैं। इन सबकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं।भारत के अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची है। इस सूची में टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों ने अहम योगदान दिया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी, अमित शाह का ऐलान

Navale Bridge accident : पुणे में पुल पर बेकाबू ट्रक का तांडव, 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत, 5 जिंदा जले

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी जानकारी अब व्हाट्सएप पर

अगला लेख