मुठभेड़ के बाद भारत आए म्यांमार के 29 सैनिकों को वापस भेजा

Webdunia
रविवार, 19 नवंबर 2023 (20:26 IST)
Myanmar soldiers who came to India were sent back : मिलिशिया समूह 'पीपुल्स डिफेंस फोर्स' (PDF) के साथ भीषण मुठभेड़ के बाद भागकर मिजोरम आए म्यांमार के 29 सैनिकों को रविवार को उनके देश वापस भेज दिया गया। भारत आए म्यांमार के अब तक कुल 74 सैन्यकर्मियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है। भारत-म्यांमार सीमा पर फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी के साथ मिलिशिया समूह द्वारा हालिया मुठभेड़ में सैन्य बलों के शिविरों पर कब्जे के बाद भारत आए म्यांमार के अब तक कुल 74 सैन्यकर्मियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है।
 
ये 29 सैनिक 16 नवंबर को भागकर उस समय मिजोरम आए थे, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर दूर म्यांमार के चिन राज्य के तुइबुअल में उनके शिविर पर पीडीएफ से संबद्ध एक स्थानीय मिलिशिया समूह ‘चिन नेशनल डिफेंस फोर्स’ (सीएनडीएफ) ने कब्जा कर लिया था।
 
अधिकारी ने कहा, रक्षा प्राधिकारी इन सैनिकों को हवाई मार्ग से मणिपुर के मोरेह ले गए। मोरेह से वे निकटतम म्यांमार शहर तामू ले जाए गए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण यह प्रक्रिया बाधित हुई थी। अधिकारी ने कहा कि ये सैनिक भारत और म्यांमार के बीच प्राकृतिक सीमा त्याओ नदी के पास मिजोरम के चम्फाई जिले के सैखुम्फाई में पैदल आए और अपने देश वापस भेजे जाने से पहले वे असम राइफल्स की अभिरक्षा में थे।
 
इससे पहले पीडीएफ द्वारा शिविरों पर कब्जा किए जाने के बाद भारत आए म्यांमार के 45 सैनिकों को उनके देश भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और 15 नवंबर के बाद से किसी झड़प की कोई खबर नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

RTO के पूर्व करोड़पति कॉस्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर सियासत, सड़क पर कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन

रूस में रहस्‍यमयी वायरस, खून की उल्‍टियां, किसने किया और कितना सच है दावा?

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अगला लेख