राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बजा नेपाल का राष्ट्रगान

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (18:25 IST)
'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक वायरल वीडियो के चलते पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के वासिम में राहुल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से बोले कि अब राष्ट्रगीत बजेगा, इस बीच राहुल समेत मंच पर मौजूद तमाम नेता सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन तभी नेपाल का राष्ट्रगान बजने लगा।

खबरों के अनुसार, राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कई जगहों पर रैली कर रहे हैं और लोगों को संबोधित किया जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र से यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर भाजपा नेता राहुल गांधी पर खूब हमला बोल रहे हैं। दरअसल ये वीडियो उस वक्त का है, जब यात्रा के दौरान राष्ट्रगान की जगह नेपाल का राष्ट्रगान चल गया।

अब इस वीडियो को तमाम भाजपा नेता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और यूजर्स भी राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राष्ट्रगीत का अपमान करने के लिए इन लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए, तो वहीं एक अन्य यूजर ने इसे राहुल गांधी के खिलाफ साजिश बताया।

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नीतेश राणे ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज भी कसा। नीतेश राणे ने इसे राहुल का कॉमेडी सर्कस बताया। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने वीडियो शेयर कर पूछा कि राहुल गांधी, ये क्या है?

हालांकि नेपाल का राष्ट्रगान बजने पर राहुल गांधी ने तुरंत उसे रोकने को कहा और राष्ट्रगीत शुरू करने को कहा और कुछ सेकंड बाद राष्ट्रगान शुरू भी हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को गुरुवार 17 नवंबर को 71वां दिन हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला जिले से पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' फिर शुरू की।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख