Hanuman Chalisa

एनआईए को बड़ी कामयाबी, पाक आतंकियों का मददगार मुनीर शिकंजे में

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (18:31 IST)
नई दिल्ली। सेना के जम्मू के निकट नगरोटा शिविर पर 2 साल पहले हुए आतंकवादी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को शनिवार को उस समय बडी कामयाबी मिली, जब उसने पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में कुपवाड़ा के सैयद मुनीर अल हसन कादरी को गिरफ्तार किया।
 
 
एनआईए के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 29 नवंबर 2016 को हुए इस हमले में 7 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे और 3 अन्य घायल हुए थे। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 3 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे और उनसे भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और कई अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं।
 
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि यह हमला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने किया था और इसी साजिश पाकिस्तान में ही रची गई थी। अभियुक्त ने कहा कि घाटी में रहने वाले जैश के कुछ अन्य सदस्यों के साथ वह पाकिस्तान में बैठे जैश के आकाओं के संपर्क में था।
 
उसने बताया कि तीनों आतंकवादी हमले से 1 दिन पहले सांबा सेक्टर में घुसे और वह जैश के अन्य सदस्यों के साथ उनसे मिला तथा उन्हें एक होटल में ले गया। इसके बाद उन लोगों ने हमलावरों को नागरोटा शिविर के बाहर छोड़ दिया और घाटी की तरफ चले गए। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 29 नवंबर 2016 के तड़के सेना के शिविर पर हमला बोला। उस समय शिविर में रहने वाले ज्यादाजर जवान सो रहे थे। अभियुक्त से अभी पूछताछ की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख