फांसी टलवाने के लिए हर हथकंडा आजमा रहे हैं निर्भया के दोषी

Webdunia
शनिवार, 25 जनवरी 2020 (10:31 IST)
नई दिल्ली। निर्भया मामले में अभियोजन पक्ष ने आज पटियाला हाउस कोर्ट को सूचित किया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दोषियों के वकील द्वारा मांगे गए सभी संबंधित दस्तावेज उन्हें पहले ही मुहैया करा दिए हैं। दोषी फांसी को टलवाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।

पुलिस की ओर पेश हुए लोक अभियोजक ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार जैन को बताया कि दोषी केवल विलंब करने की तरकीब अपना रहे हैं।
 
दोषियों के वकील एपी सिंह ने शुक्रवार को अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अब तक उन्हें संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं।
 
दोषियों के वकील ने अदालत में कहा कि जेल प्रशासन को कागजात प्रदान कराने संबंधी निर्देश जारी किए जाएं, जिससे वह फांसी की सजा पाए दोषियों को शेष कानूनी उपचार उपलब्ध करा सके।
 
उल्लेखनीय है कि निर्भया के चारों दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी हो चुका है। इसके तहत पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है। इनमें से एक दोषी मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। 3 दोषियों के पास क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका भेजने का विकल्प बचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख