Hanuman Chalisa

एग्जिट पोल में भाजपा की जीत पर क्या बोले नीतीश कुमार?

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (15:40 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का अनुमान जताने वाले एग्जिट पोल के परिणामों से जुड़े सवालों को मंगलवार को टाल दिया। नीतीश की पार्टी जदयू भाजपा की पूर्व सहयोगी है। नीतीश ने आगामी आम चुनाव में एकजुट विपक्ष की मदद से भाजपा को हराने का संकल्प लिया है।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि जनता मलिक है। जब उन पर इसका जवाब देने के लिए और जोर दिया गया था, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या मैं ऐसे मामलों में कभी कुछ कहता हूं? उन्होंने कहा कि सभी को गुरुवार को परिणामों की अंतिम घोषणा की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
 
कई एग्जिट पोल में अनुमान जताया कि गुजरात में भाजपा एक बार फिर से सरकार बना सकती है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया गया है।
 
सभी सर्वेक्षणों में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। कई एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की बढ़त दिखाई गई है वहीं कुछ सर्वेक्षणों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के 2 तेज झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख