क्रूड ऑइल में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए ताजा भाव

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (10:35 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं कर रहीं। हालांकि नोएडा-लखनऊ जैसे शहर में आज शुक्रवार को तेल की कीमतों में नरमी आई है।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव के मुताबिक आज सुबह नोएडा में पेट्रोल 24 पैसे गिरकर 96.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 21 पैसे लुढ़ककर 89.93 रपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। हालांकि कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर रखे है।
 
कच्‍चे तेल की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 3 डॉलर से ज्‍यादा बढ़कर 96.58 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई के भाव में भी 3 डॉलर का उछाल आया और यह 90.55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख