Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

weather update : उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Advertiesment
heat
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में पड़ी। यहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जहां उत्तरभारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Strait of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, बीच समुद्र से लौटे टैंकर, IRGC ने कहा- गो टू बैक इमीडीएटली
इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
ALSO READ: पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां
दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। 20 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में हीटवेव की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में उमस के साथ तेज गर्मी पड़ेगी। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।  कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना के कुछ भागों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Strait of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, बीच समुद्र से लौटे टैंकर, IRGC ने कहा- गो टू बैक इमीडीएटली