Hanuman Chalisa

15 अगस्त से बदल जाएगा इन 301 ट्रेनों का समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल

Webdunia
मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (10:20 IST)
उत्तर रेलवे ने एक-दो नहीं बल्कि एकसाथ 301 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। ट्रेनों का नया टाइम टेबल 15 अगस्त से लागू हो जाएगा। उत्तर रेलवे ने 57 ट्रेनों का डिपार्चर टाईम (गाड़ी छूटने का समय) आगे और 58 ट्रेनों का पीछे किया गया है।
 
इतना ही नहीं, 102 ट्रेनों का अराईवल टाइम (पहुंचने का समय) आगे और 84 ट्रेनों का पीछे किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय रेलवे इंक्वायरी से पता कर लें।
 
रेलवे का नया टाइम टेबल 15 अगस्त से लागू होगा। नए समय के बाद अमृतसर से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का समय सुबह 5 बजे से बदलकर 4.55 कर दिया गया है यानी 5 मिनट पहले कर दिया गया है। शाम 5 बजे देहरादून से छूटने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अगस्त से 4 बजकर 55 मिनट पर स्टेशन से छूटेगी। अपनी यात्रा पर जाने से पहले ट्रेनों का समय जरूर देख लें। 
 
 
हमसफर एक्सप्रेस का समय जो पहले हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8 बजकर 30 मिनट का था, वह 8 बजकर 25 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल एक्सप्रेस का समय रात 10 बजकर 55 मिनट से बदलकर 10 बजकर 50 मिनट कर दिया गया है और ये दिल्ली से इस समय छूटेगी।
 
हरिद्वार से चलने वाली लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय शाम 6 बजकर 45 मिनट से बदलकर 6 बजकर 30 मिनट कर दिया गया है यानी इस ट्रेन का छूटने का समय पूरे 15 मिनट जल्दी कर दिया गया है गरीब रथ एसी एक्सप्रेस का समय आनंद विहार से रात 8 बजकर 55 मिनट से बदलकर 8 बजकर 40 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से 3 बजकर 50 मिनट की जगह 3 बजकर 45 मिनट पर छूटेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख