अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच, नमूने झांसी भेजे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (01:24 IST)
Prasad of Ram Janmabhoomi temple: तिरुपति वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्‍डू प्रसाद को लेकर जारी विवाद के बीच अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Mandir Ayodhya) में भी प्रसाद के रूप में वितरित किए जा रहे इलायची दाने के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एकत्र किए हैं। उन्हें जांच के लिए झांसी की एक सरकारी प्रयोगशाला में भेजा है।
 
राम मंदिर के प्रसाद की होगी जांच : राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि औसतन, प्रतिदिन पवित्र प्रसाद के रूप में इलायची दाने के 80 हजार पैकेट वितरित किए जाते हैं। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह ने कहा कि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत के बाद हैदरगंज में उस स्थान से नमूने खरीदे गए, जहां इलायची दाने का प्रसाद तैयार किया जाता है। इन नमूनों को व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन के लिए झांसी राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। ALSO READ: अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय, सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
 
अयोध्या आए थे एक लाख लड्‍डू : उल्लेखनीय है कि हाल ही तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद लड्‍डू को लेकर विवाद सामने आया था। आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्ववर्ती जगन रेड्‍डी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रसाद में गाय और सूअर की चर्बी के साथ ही मछली का तेल उपयोग करने का आरोप लगाया था। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय एक लाख लड्‍डू तिरुपति वेंकटेश मंदिर से आए थे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Vivo Y400 5G : 32MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज बच्चा, 30 साल 'फ्रीज' रहे भ्रूण से हुआ नवजात का जन्म

सीएम नीतीश कुमार ने की बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए डोमिसाइल नीति की घोषणा

आनंद शर्मा बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणियां अपमानजनक और अस्वीकार्य

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

अगला लेख