Hanuman Chalisa

क्‍या फिर से होगी CUET UG परीक्षा, NTA ने दिया यह जवाब...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (01:17 IST)
NTA statement regarding CUET-UG exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सीयूईटी-यूजी परीक्षा के आयोजन को लेकर उम्मीदवारों की ओर से किसी भी शिकायत के सही पाए जाने पर 15 से 19 जुलाई तक उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। एनटीए ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है जिससे नतीजों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है।
ALSO READ: NTA की वेबसाइट और पोर्टल हुए हैक, क्या बोले अधिकारी
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एनटीए ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है जिससे नतीजों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उम्मीदवार नौ जुलाई को शाम छह बजे तक उत्तर कुंजी के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
 
अधिकारी ने कहा, एनटीए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में 30 जून तक प्राप्त शिकायतों का भी समाधान कर रहा है। यदि कोई शिकायत सही पाई जाती है, तो एनटीए 15 से 19 जुलाई के बीच किसी भी दिन चयनित केंद्रों पर इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट को NTA ने बताया, NEET UG को रद्द करना होगा प्रतिकूल एवं हानिकारक
एनटीए अधिकारियों ने एजेंसी को मिली शिकायतों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उम्मीदवारों ने दावा किया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय की बर्बादी हुई और तकनीकी समस्याएं थीं। अधिकारी ने कहा, उम्मीदवारों के दावों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच सीयूईटी-यूजी के नतीजों में देरी हुई है। देशभर में पहली बार ‘हाइब्रिड मोड’ में आयोजित सीयूईटी-यूजी परीक्षा को तय तारीख से एक रात पहले दिल्ली में संसाधन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बाद में परीक्षा आयोजित की गई।
ALSO READ: बड़ी खबर, NTA ने रोकी NEET UG 2024 की काउंसलिग
एनटीए ने पूर्व में घोषणा की थी कि सीयूईटी-यूजी का तीसरा संस्करण सात दिन में पूरा हो जाएगा और अंकों का कोई सामान्‍यीकरण नहीं होगा क्योंकि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। 15 विषयों के लिए, परीक्षाएं पारंपरिक माध्यम में हुई थीं और अन्य 48 विषयों के लिए, परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी।
 
इस वर्ष 261 केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा को लेकर 13.4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। वर्ष 2022 में आयोजित परीक्षा के पहले संस्करण में तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख