chhat puja

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

दिल्ली में शपथ समारोह की तारीख तय हो गई है, लेकिन मुख्‍यमंत्री पद के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (15:02 IST)
Oath ceremony on 20 February in Delhi: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में 20 फरवरी को शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि भाजपा मुख्‍यमंत्री पद के नाम का ऐलान अब तक नहीं कर पाई है। हालांकि शपथ से एक दिन पहले विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किया जा सकता है। 
 
सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ALSO READ: क्या दिल्ली CM पद की रेस से बाहर हुए प्रवेश वर्मा, किसका दावा सबसे मजबूत?
 
बुधवार को विधायक दल की बैंक : शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि अब भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के ब्योरे पर भी चर्चा की जाएगी।
 
भाजपा 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की। ALSO READ: क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट
 
सीएम के लिए कई नाम चर्चा में : मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पराजित किया था। वह जाट बिरादरी से आते हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।
 
पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में कई नेताओं का मानना ​​है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

सभी देखें

नवीनतम

APEC जैसे समूह या द्विपक्षीय समझौते, किसमें है भारत का हित

LIVE: छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस, पीएम मोदी देंगे 14260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

तंजानिया में चुनाव के बाद हिंसक प्रदर्शन, 700 लोगों की मौत की खबर

अलकायदा के निशाने पर भारत, पाकिस्तान भी रच रहा है साजिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अगला लेख