Hanuman Chalisa

करवा चौथ की रात 12 लुटेरी दुल्हनें कारनामा दिखाकर ऐसे हुईं गायब, प्लान ऐसा कि सिर घूम जाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (09:59 IST)
लुटेरी दुल्हनों की करतूतों ने शादी की खुशी मना रहे 12 परिवारों को गहरा सदमा दे दिया है। दो से तीन दिन पूर्व शादी होने के बाद करवाचौथ की रात ये दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गईं। परिवार को सुबह जागने पर उनके गायब होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवारों ने शादी कराने वाले एजेंटों से संपर्क किया तो वह भी गायब था। फरार महिलाएं बिहार की रहने वाली बतायी जा रही हैं, जबकि उनका विवाह कराने वाला विचौलिया इगलास निवासी एक ही व्यक्ति बताया जा रहा है। इन परिवारों में चार परिवार तो अपनी शिकायत लेकर सामने आए हैं, मगर आठ परिवार इस शिकायत के साथ सामने आना नहीं चाहते। यह मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हडकंप मचा हुआ है।

बता दें कि करवाचौथ की रात 12 दुल्हनें जेवर-नकदी समेट कर फरार हो गईं। सभी दुल्हनें बिहार की रहने वाली थीं। शाम को सभी ने विधि-विधान से 7 फेरे लिए थे। इसके बाद रात में घर के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर भाग निकलीं। पीड़ितों ने पुलिस ने शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सासनी गेट निवासी निहाल शर्मा और उनके बेटे प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी पहचान इगलास के सचिन ठाकुर से कुछ दिनों पहले हुई थी। सचिन ने बताया कि बिहार से कुछ युवतियां आई हैं। वे शादी के लिए तैयार हैं। इसके बाद कुल 12 युवकों ने शादी के लिए 12 युवतियों को चुन लिया।

बिचौलियों को दिए रुपए : प्रतीक ने बिहार की शोभा को चुना। इसके लिए 1 लाख 20 हजार रुपये बिचौलियों को ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसी तरह कैलाश नगर निवासी वीर सिंह प्रेमवीर ने मनीषा को चुना। उसने भी 1 लाख 30 हजार रुपए दिए। इसी तरह अन्य युवकों ने भी अपनी पसंद की युवती शादी के लिए चुनी और रुपए दिए।

अपने घर पर कराई सभी की शादी : प्रतीक के अनुसार शुक्रवार को सचिन के घर पर ही 12 युवक-युवतियों की शादियां हुईं। वह भी इनमें से एक थे। वहां स्वयंवर जैसा माहौल था। विधि-विधान से सभी ने 7 फेरे लिए। इसके बाद सभी युवक अपनी-अपनी दुल्हनों के लेकर अपने घर चले गए। घर में भी कई संस्कार किए गए। पंडित को बुलाकर मंत्र पढ़वाए गए। इस दौरान परिवार समेत तमाम रिश्तेदार भी मौजूद थे। सभी के घर में खुशी का माहौल था।

नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया : रात में सभी दुल्हनों ने करवाचौथ की पूजा की। चांद देखा और व्रत खोला। परिवार वालों ने उन्हें नए जेवर पहनाए। मिठाई खिलाई। रात में भोजन के दौरान सभी दुल्हनों ने अपने-अपने घरों में खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे घर के लोग होश खो बैठे। इसके बाद रात में लुटेरी दुल्हनें जेवर-नकदी समेट कर खिड़की और गेट के रास्ते फरार हो गईं। सुबह घर के लोग जगे तो दरवाजा खुला था। अलमारी खुली थी। सभी युवकों के घर में ऐसी ही घटनाएं हुईं।
Edited By: Navin Rangiyal  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी की अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक

PRSI डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

अगला लेख