Opinion poll : केजरीवाल की बल्ले-बल्ले, दिल्ली में फिर आप सरकार

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (18:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए यह खुश होने वाली खबर है। दरअसल, एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के मुताबिक राजधानी में एक बार फिर आप सरकार बन सकती है।
 
एबीपी न्यूज के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण (Opinion poll) के मुताबिक 2020 के चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लगभग 59 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े 36 से 23 सीटें अधिक हैं। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर सत्ता से दूर ही रहेगी। भगवा पार्टी को 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के लिए जरूर थोड़ी खुश होने वाली खबर है क्योंकि पिछले चुनाव में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। इस चुनाव में उसे 3 सीटें मिल सकती हैं। 
ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को होगा मतदान
वोट प्रतिशत के मामले में भी आम आदमी पार्टी दोनों ही राष्ट्रीय दलों से बहुत आगे है। आप को जहां 53 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है, वहीं भाजपा आधे से भी कम यानी 26 फीसदी के आसपास सिमट सकती है। कुछ साल पहले ही लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस की झोली 5 प्रतिशत वोट आ सकते हैं, जबकि 16 फीसदी वोट अन्य उम्मीदवारों के खाते में दर्ज होंगे। 

जहां तक मुख्‍यमंत्री पद के लिए पसंद की बात है तो यहां भी केजरीवाल बाजी मारते दिख रहे हैं। 70 फीसदी लोग केजरीवाल को ही फिर से सीएम देखना चाहते हैं, वहीं 11 प्रतिशत लोग केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन के पक्ष में हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन 7 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि दिल्ली भाजपा का प्रमुख चेहरा मनोज तिवारी को मात्र एक फीसदी सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। 
 
हालांकि यह चुनाव से पहले का आंकड़े हैं, मतदान के समय इस स्थिति में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। फिर भी यह तो माना ही जा रहा है कि एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की डोर आम आदमी पार्टी के हाथ में होगी। 
ALSO READ: केजरीवाल बोले- हमने दिल्ली में काम किया है तो ही हमें वोट दें
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव (2015) में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 67 सीटें मिली थीं, वहीं भाजपा सिर्फ 3 सीटें ही जीत पाई थी। कांग्रेस का तो इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान मतदान होगा और 3 दिन बाद 11 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है कल्पवास? कुंभ में लगेगा कल्पवास वालों का मेला

असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- खुदाई भी करा रहे हैं और चादर भी भेज रहे...

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग जाति के नाम पर जहर फैला रहे

किसे मिला था पहला भारत रत्न, जानिए इस सम्मान से जुड़े नियम

दिग्गजों के टकराव के कारण अटकी मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची?

सभी देखें

नवीनतम

आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल दिया, रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान

रुपए में आई गिरावट, क्‍या बढ़ेगी महंगाई, विशेषज्ञों ने जताई यह उम्‍मीद

अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे

Delhi Assembly Election 2025 : प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना दूंगा दिल्ली की सड़कें, बोले- रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस ने बताया- RSS के संस्कार

OYO ने बदली पॉलिसी, अब ऐसे लोगों को नहीं मिल सकेंगे रूम्स, जानिए क्यों उठाया ऐसा कदम

अगला लेख