दिल्ली में लू का प्रकोप बढ़ा, पालम में पारा 46 डिग्री के पार

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (22:16 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा और कुछ इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री, 44 डिग्री और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए दिल्ली के कुछ इलाके में ऑरेंज चेतावनी जारी की है। ऑरेंज चेतावनी लू चलने पर और रेड चेतावनी प्रचंड लू के लिए जारी की जाती है।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज हवाएं (20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी। कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली में गुरुवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को धूलभरी आंधी आ सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख