पाकिस्तान ने छोड़ा सतलज नदी का पानी, पंजाब के 17 गांवों में बाढ़

Webdunia
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (08:03 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा अपने क्षेत्र में सतलुज नदी जल प्रवाह को नियंत्रित करने वाले द्वार खोलने से गुरुवार को पंजाब के 17 गांवों में बाढ़ आ गई।
 
पाकिस्तान द्वारा अपने क्षेत्र में सतलुज नदी जल प्रवाह को नियंत्रित करने वाले द्वार खोलने के चलते पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के 17 गांवों में बाढ़ आ गई है। हाल में आई बारिश और सतलुज नदी पर बने तटबंध टूटने के कारण फिरोजपुर के कई गांव पहले ही जलमग्न हैं।
 
फिरोजपुर के उपायुक्त चंदर गैंद ने कहा, 'पाकिस्तान द्वारा कासुर इलाके में हेडवर्क्स (पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले) गेट खोलने से हमारी तरफ के 17 गांव प्रभावित हुए हैं।' गैंद ने कहा कि सेना और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों में बचाव और पुनर्वास अभियान चला रही हैं।
 
पाकिस्तानी कारखानों के प्रदूषित पानी से कैंसर : उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कारखानों का प्रदूषित पानी भी नदी में गिर गया जो कैंसर का मुख्य कारण है।'
 
बाढ़ से चार हजार हेक्टेयर फसल नष्ट : पंजाब में बाढ़ से किसानों का हाल बेहाल है। कृषि विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ से पहले ही लगभग चार हजार हेक्टेयर फसल नष्ट हो चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख