CAA : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के Tweet से हरियाणा सरकार ने झाड़ा पल्ला

Webdunia
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (11:57 IST)
चंडीगढ़। नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के विरोध में देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी इसका विरोध करने वालों का समर्थन कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में ट्वीट कर दिया। इस ट्‍वीट को लेकर बवाल हो गया।
 
बताया कि परिणीति हरियाणा की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। परिणीति चोपड़ा के नागरिकता संशोधन कानून पर ट्वीट आने के बाद हरियाणा सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे हरियाणा की ब्रांड एम्बेसेडर नहीं हैं। हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास की प्रवक्ता ने इस खबर पर कहा कि परिणीति के ब्रांड एम्बेसेडर होने की गलत और आधारहीन खबरें फैलाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार का परिणीति के साथ एमओयू 1 वर्ष के लिए था। अप्रैल 2017 के बाद एमओयू का नवीनीकरण नहीं किया गया। 
परिणीति ने ट्‍वीट में लिखी थी यह बात : परिणीति ने अपने ट्वीट में लिखा था कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब को भूल जाइए। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? यह बर्बर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख