फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में 95 रुपए पार

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (08:11 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। इससे मुंबई में पेट्रोल पहली बार 101 रुपए और दिल्ली में 95 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।
 
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई। गत 04 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रुपए तथा डीजल 5.22 रुपए महंगा हो चुका है।
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रुपए 101.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रुपए और दिल्ली में 85.95 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 
कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.80 रुपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.47 रुपए और एक लीटर डीजल 90.66 रुपए का मिला।
 
शहर पेेेेेेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.03 85.95
मुंबई 101.25 93.30
चेन्नई 96.47 90.66
कोलकाता 95.02 88.80
राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में भीषण तूफान और बवंडर, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई, 13 करोड़ लोगों को खतरा

LIVE: लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट में बोले PM मोदी, पाकिस्तान ने शांति का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से दिया

Mauganj Violence : CM डॉ. यादव का ऐलान, ASI रामचरण गौतम को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की सहायता के साथ सरकारी नौकरी

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

अरविंद केजरीवाल और CM मान पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अगला लेख