पेट्रोल डीजल के दामों में 50 दिनों से राहत, कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (09:29 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पिछले 50 दिन से राहत है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
दिवाली के बाद से ही पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस वक्‍त देशभर में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है, जहां पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर है। अगर देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल डीजल सबसे सस्ता है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल डीजल के हर सुबह 6 बजे बदलती है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

अगला लेख