Hanuman Chalisa

दुनिया के इन दो पीएम का नाम लिए बगैर ‘प्रधानमंत्री मोदी’ ने देश को दे दि‍या ‘कोरोना संदेश’

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (17:38 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्‍ट्र के नाम संदेश दिया, इस दौरान उन्‍होंने बातों ही बातों में पूरे देश को एक संदेश डे डाला।

इतना ही नही, मोदी ने एक देश के प्रधानमंत्री का नाम लि‍ए बगैर पूरे देश को बता दि‍या कि मास्‍क नहीं लगाया या कोरोना को लेकर सावधानी नहीं बरती तो महंगा पड़ सकता है।

दरअसल, अनलॉक 2.0 में देशभर में कई लोगों की लापरवाही सामने आई है, इससे कई राज्‍यों में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फि‍र से उछाल आ गया है। ऐसे में पीएम मोदी ने बातों ही बातों में बुल्‍गारयिन पीएम का नाम लिए बगैर एक ऐसा उदाहरण दे डाला कि‍ सभी को कोरोना का संदेश समझ में आ गया।

दरअसल, बुल्‍गारियन प्रधानमंत्र बोयको बोरि‍सोव पर मास्क नहीं पहनने पर सजा के तौर पर 13 हजार रुपए का जुर्माना लग गया था। यही नहीं, रोमानिया के प्रधानमंत्री पर भी इस तरह का जुर्माना लग चुका है।

बुल्गेरिया में कोरोना वायरस के मामले दोबारा बढ़ने के बाद देश में नियम फिर से लागू कर दिए गए थे। इस दौरान पीएम बोरिसोव एक मॉनेस्ट्री के दौरे पर गए थे। फुटेज और तस्वीरों में दिखाई दिया कि राइला मॉनेस्ट्री के अंदर पीएम बिना मास्क पहने पहुंच गए थे जबकि उसी दिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क पहनना अनिवार्य किया था।

इसके बाद मास्क न पहनने वाले पीएम, उनके काफिले में शामिल अधिकारियों और पत्रकारों पर 170 डॉलर यानी करीब 13,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले बोरिसोव की जीईआरबी पार्टी और देश की मुख्य विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी पर पहले भी बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा करने को लेकर जुर्माना लग चुका है।

बुल्गेरिया के अलावा रोमानिया के प्रधानमंत्री पर भी इस तरह का जुर्माना लग चुका है। रोमानिया के पीएम लुडोविक ऑर्बन की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। 25 मई को उनके जन्मदिन पर कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए थे। इस दौरान मास्क तो दूर, ऐल्कोहॉल और स्मोकिंग भी की जा रही थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। इस पर पीएम पर 600 डॉलर यानी करीब 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

अगला लेख