Hanuman Chalisa

मथुरापुर में PM मोदी बोले, मठों पर हमला कर रहे हैं TMC के गुंडे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 मई 2024 (12:32 IST)
PM Modi in bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक चुनावी सभा में तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल की पहचान को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों को, साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। टीएमसी इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। ALSO READ: नरेंद्र मोदी ने ध्यान के लिए विवेकानंद रॉक को क्यों चुना?
 
पीएम मोदी ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना। राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। TMC के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं। ऐसी TMC कभी भी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती।
 
प्रधानमंत्री ने कहा ‍कि TMC की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की। इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया गया। लेकिन यहां भी TMC सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे।
 
उन्होंने कहा ‍कि विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए। ALSO READ: क्या मोदी सरकार 3.0 में रविवार के दिन छुट्‍टी नहीं रहेगी?
 
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

गुजरात के प्राथमिक स्कूलों में 1808 मुख्य शिक्षकों की तत्काल होगी भर्ती

गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट', 170 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

अगला लेख